फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार

Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील परिसर में सीओ कार्यालय के सामने शनिवार को एक परिवार धरने पर बैठ गया। परिजनों का आरोप है कि एक लेखपाल ने धोखे से उनकी करोड़ों की भूमि कम दामों में लिखवा ली। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन धरना समाप्त कर लौट गए।
विज्ञापन



तहसील क्षेत्र के भेटुआ परतोष के मानिक गांव की रहने वाली शिवांगी ने बताया कि उनके 68 वर्षीय बुजुर्ग पिता ओम प्रकाश मनोरोगी हैं। आरोप है कि पिता के नाम दर्ज टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमीन है, जिस पर एक कमरा भी बना हुआ है। आरोप है कि गोरखपुर में तैनात लेखपाल की ससुराल समीप के गांव सरूवावा में है। लेखपाल का घर सुल्तानपुर जिले के अलीगंज क्षेत्र में है।


आरोप है कि लेखपाल ने बुजुर्ग पिता को शराब पिलाकर करोड़ों की जमीन 13 लाख 54 हजार रुपये में लिखा ली। परिजनों को जब मामले को जानकारी हुई तो वह लेखपाल से जमीन वापसी की मांग करने लगे। इस पर लेखपाल धमकी देने लगा। शनिवार को बुजुर्ग के बेटे बहू, नाती-नातिन गले में तख्ती टांगकर तहसील पहुंचे और सीओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम आशीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें