फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में मिलेगी 117 तरह की जांच की सुविधा

Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर बनकर तैयार आईपीएचएल लैब। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही 117 प्रकार की आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत तैयार हो रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) शुरू होने के बाद अधिकांश जांचें जिला अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को निजी लैब या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन




करीब 80 लाख रुपये की लागत से बन रही आईपीएचएल का भूतल लगभग तैयार हो चुका है, जबकि प्रथम तल पर निर्माण कार्य जारी है। वर्तमान में जिला अस्पताल में 26 प्रकार की जांचें होती हैं। नई लैब शुरू होने पर यह संख्या बढ़कर 117 हो जाएगी। लैब में सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, एचआईवी, हेपेटाइटिस, टीबी, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, स्क्रब टाइफस, कालाजार, पीसीआर आधारित जांच, कल्चर, यूरिन, स्टूल, सीमेन और एफएनएसी सहित कई उन्नत जांचें उपलब्ध होंगी। अभी इनमें से अधिकांश जांचों के लिए नमूने बाहर भेजने पड़ते हैं, जिससे रिपोर्ट आने में कई दिन लग जाते हैं।

24 घंटे चलेगी नई लैब
नई लैब को तीन शिफ्टों में 24 घंटे संचालित करने की योजना है। वर्तमान में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्रतिदिन करीब 250 जांचें होती हैं, जबकि आईपीएचएल शुरू होने के बाद प्रतिदिन एक हजार से अधिक नमूनों की जांच की क्षमता होगी। इसके लिए लैब टेक्नीशियन, सहायक कर्मचारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


अंतिम चरण में हैं तैयारियां
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आईपीएचएल का निर्माण और आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपकरण स्थापित होने के बाद लैब का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को एक ही परिसर में आधुनिक जांच सुविधाएं मिलने के साथ समय और खर्च, दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें