फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन की शहादत को याद कर नम हुईं आंखें

विज्ञापन
49 : मुसाफिरखाना : अंजुमन कार्यक्रम को संबोधित करता वक्ता। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भनौली गांव में बुधवार को अय्याम ए अजा के आखिरी दिन सोगवारों ने नम आंखों से अमारी का जुलूस निकाला। जिसमें आसपास के कई जिलों से आईं अंजुमनें शामिल हुईं। जुलूस का आयोजन अंजुमन सिपाहे हुसैनी की ओर से किया गया। अजादारों ने नौहाख्वानी कर इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सात बजे जामा मस्जिद इमाम बाग से जुलूस उठाया गया। यह जुलूस इसौली रोड, दरगाह ए आलिया, मेंहदी खाना, छोटे इमामबाड़े होते हुए बड़े इमामबाड़े पर पहुंचा। जुलूस में अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, मऊ, अमेठी जिले से दर्जनों अंजुमनें शामिल हुईं। अंजुमनों ने नौहख्वानी व सीनाजनी की। जुलूस में भारी संख्या में अजादार मौजूद रहे। जुलूस इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से आठ रबीउल अव्वल को पिछले 24 सालों से लगातार उठाया जा रहा है।
जुलूस कर्बला के शहीदों और कर्बला के बाद इमाम हुसैन के परिजनों पर पड़ी मुसीबतों की याद में निकाला जाता है। जुलूस के दौरान मौलाना इकबाल हुसैन ने पहली तकरीर की। उसके बाद जुलूस रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा, तो मौलाना खादिम अब्बास ने अपनी तकरीर में लोगों को इमाम हुसैन का संदेश दिया।
विज्ञापन

जुलूस में मौलाना आसिफ हुसैन के अलावा अंत में मौलाना हैदर मेहदी ने तकरीर की। इस दौरान अजादारों को जिंदान-ए-शाम, जन्नतुल बकी, मकतल-ए-शोहदा और रौजा-ए-रसूल की शबीह की जियारत कराई गई। जुलूस के अंत में बशीर का मदीने में आकर खबर-ए-गम सुनाने का मंजर भी पेश किया गया। उसके बाद अंजुमन सिपाहे हुसैनी के नौजवानों ने जंजीरजनी की। जुलूस में शारिब अब्बास ने निजामत की। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें