फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नुक्कड़-नाटक से बताए मतदान के लाभ

Wed, 06 Mar 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन को एडीएम अर्पित गुप्ता औरबीएसए संजय कुमार तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा रवाना किया। वैन में मौजूद शिक्षक व कलाकारों ने नुक्कड-नाटक व गीतों के माध्यम से मतदान करने के प्रति प्रोत्साहित करते हुए मतदान करने के फायदे बताए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट से रवाना वैन रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज प्रांगण, सगरा तिराहा अमेठी, रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी, आंबेडकर तिराहा अमेठी, धम्मौर रोड पर परितोष तिराहे तक, एचएएल कोरवा, मुंशीगंज चौराहा, मुसाफिरखाना तहसील प्रांगण, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदीशपुर प्रांगण, बीएचईएल, विधानसभा तिलोई के सिंहपुर विकासखंड के इन्हौना चौराहा, तिलोई बस स्टॉप, मोहनगंज, शाहमऊ, बहादुरपुर चौराहा, जायस कस्बा, विकास भवन गौरीगंज अमेठी में संचालित रहकर मतदाता जागरूकता के वीडियो का प्रदर्शन किया।
मतदाता जागरूकता वैन के साथ ही नुक्कड़ नाटक क्विज, संगीत आदि माध्यमों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की गई। लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। गौरीगंज स्थित विकास भवन पहुंचकर यात्रा की समाप्ति हुई। इस मौके पर डीसी एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी, अश्विनी द्विवेदी, रमेश सिंह, बच्चा राम वर्मा, प्रमोद तिवारी, नवनीत तिवारी, राकेश पांडेय, डॉ. अर्चना शुक्ला, गरिमा, अंकित शुक्ला, अंकित मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें