अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय स्कूलों में बुधवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में गणित के सवालों को लेकर बच्चे उलझे रहे। महापुरुषों के नाम तक भूल गए। कहीं फर्श पर तो कई स्कूलों में डेस्क-बेंच पर बच्चों ने परीक्षा दी। बीएसए सहित अफसरों ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
समय 10.10 बजे, परिषदीय स्कूल सारीपुर। कक्ष में बच्चे सवालों को हल करने में जुटे रहे। शिक्षित पूनम भ्रमण करती नजर आईं। बच्चों के चेहरे पर गणित के सवालों को हल करने में उलझन दिखाई पड़ी। पेपर देने के बाद कक्षा चार के राहुल ने बताया कि गणित के सवाल कठिन थे। मॉडल स्कूल पचेहरी में 10:45 बजे बीएसए संजय कुमार परीक्षा का भ्रमण करने पहुंचे थे।
चार कक्षों में बच्चे डेस्क-बेंच पर बैठक कर परीक्षा दे रहे थे। सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र ने बच्चों की परेशानी बढ़ाई दी। दरअसल, कई बच्चों को पूछे गए महापुरुषों के नाम नहीं आ रहे थे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय सहित बीईओ व एआरपी ने भी स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षा की हकीकत देखी।
स्वयं के पैसे से खरीदनी पड़ी काॅपियां
फोटो संख्या-06
बाजार शुकुल (अमेठी)। संविलियन विद्यालय बूबूपुर में चल रही वार्षिक परीक्षा में प्रश्नपत्र बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिला है। लेकिन उत्तर पुस्तिका शिक्षकों को अपने पैसे से खरीदनी पड़ी है। शिक्षक आलोक द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा अच्छे से कराई जा रही है।
93 बच्चों में 90 उपस्थित
जगदीशपुर (अमेठी)। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय हेतम में द्वितीय पाली में कला विषय की परीक्षा देते हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि पंजीकृत 93 बच्चें में 90 उपस्थिति रहे। वहीं, शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियापुर में वार्षिक परीक्षा में पंजीकृत संख्या 79 में 35 बालक 44 बालिकाओं ने परीक्षा में शामिल हुए।
अफसरों ने परखी व्यवस्था
सिंहपुर जायस। क्षेत्र के 118 परिषदीय विद्यालयों के 15 कंपोजिट व 103 प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा में कंपोजिट स्कूल मेहमानपुर में बच्चे डेस्क-बेंच पर परीक्षा देते मिले।
वहीं, जायस के प्राथमिक विद्यालय खरौली में कुल पंजीकृत 105 बच्चों में बुधवार को हुई परीक्षा में 94 बच्चे मौजूद रहे। परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने प्रबंध किए थे।