फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंजीयन के बाद ही उद्यमियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mon, 12 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। फैक्टरी अधिनियम के तहत उद्यम का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण के बाद ही उद्यमियों को शासन की योजना का लाभ मिलेगा। पंजीकरण में उद्यमियों को आ रही परेशानी को दूर करने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें पंजीकरण करने की विधि के साथ मिलने वाली सुविधा व योजना का जानकारी उद्यमियों को दी गई।
विज्ञापन



जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड भेल सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें डीएम राकेश कुमार मिश्र ने उद्यमियों एवं व्यापारियों को फैक्टरी एक्ट के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी विस्तार से दी। बताया कि पंजीकरण के बाद उद्यमियों को शासन से मिलने वाली हर सुविधाओं को प्राप्त करने में आसानी होगी।


ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्यमियों और व्यापारियों को पोर्टल पर फैक्टरी एक्ट के तहत ऑनलाइन पंजीयन की आवश्यकता को भी बताया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना उसके उद्देश्य, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन फार्म आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें