अभियान की जानकारी देते जिलाधिकारी
- फोटो : अभियान की जानकारी देते जिलाधिकारी
गौरीगंज (अमेठी)। जिले औद्योगिक वातावरण तैयार कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन के लिए जिला प्रशासन सक्रिय होगा। उद्योग की स्थापना हो सके इसके लिए 15 जून तक विशेष पंजीकरण अभियान संचालित होगा।
उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान का बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुभारंभ किया। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने बताया कि यूआरसी पोर्टल पर एमएसएमई/सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण के लिए 15 जून तक सघन अभियान संचालित होगा।
बताया कि अभियान के तहत जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में पंजीकरण काउंटर खोले गए हैं। जिसमें कोई भी उद्यमी/व्यापारी आधार कार्ड एवं पैनकार्ड, ई-मेल आईडी, बैंक विवरण सहित निशुल्क उद्यम रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। डीएम ने औद्योगिक संगठनों/व्यापारिक संगठनों एवं पेट्रोलियम संगठन के पदाधिकारियों के निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में उद्यमियों/व्यापारियों को यूआरसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने करने की बात कही।
बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन के लिए 7500 इकाइयों का लक्ष्य है, जिसे शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा है। इस मौके पर एलडीएम विमल कुमार गुप्ता, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।