फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को मिले बिजली आपूर्ति

Wed, 12 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्टे्रट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए अधिकारी प्रयास करें। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने यह निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता व टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में मरीजों को अस्पताल से दवा दी जाय तथा उपचार में कोई लापरवाही न हो। बारिश में गोआश्रय केंद्र में संरक्षित गोवंशों को परेशानी न हो, इसके लिए नोडल अफसरों को निरीक्षण कर सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया समेत अन्य आवश्यक उर्वरक मुहैया कराया जाए।
डीएम ने कृषि विभाग को अभियान संचालित कर दुकानों की जांच कर किसानों को निर्धारित रेट पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के संकेतांक लगाने को कहा। इसके अतिरिक्त अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें