फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आठ घंटे ठप रही बिजली, एक लाख ने झेली परेशानी

Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल/अमेठी सिटी। बाजार शुकुल उपकेंद्र के तीन फीडर बंद होने से बुधवार को करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब एक लाख लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती व ट्रिपिंग की समस्या होने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है। जिला मुख्यालय सहित तहसील व ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बुधवार को भी रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बाजार शुकुल विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को इनकमिंग प्रथम का पीटी कनेक्टर जल गया, जिस वजह से उपकेंद्र के फीडर संसारपुर, हुसैनपुर, बाजार शुकुल की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। सुबह करीब 10 बजे आई खराबी को दूर करने के लिए कर्मी जुट गए। करीब आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण थाना, सीएचसी, ब्लाक मुख्यालय आदि सरकारी दफ्तरों व दर्जनों गांवों की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, छोटे व्यवसाय, दुकानदार और छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। शाम करीब छह बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जेई सद्दाम हुसैन ने बताया कि पीटी कनेक्टर के जलने से ट्रिपिंग हुई थी, मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। अमेठी विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर एक और दो पर दोपहर बाद करीब तीन बजे के बाद लाइन की मरम्मत शुरू कराई गई। करीब छह बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें