फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 15 वर्षों से खस्ताहाल खड़ंजे से आवागमन कर रहे पिंडोरिया के ग्रामीण

Thu, 31 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पिंडोरिया पिचरोड से पूरेकालीदास को जानेवाला बदहाल खड़ंजा।
विज्ञापन
अमेठी। ग्राम पंचायत पिंडोरिया (पूरे कालीदास) में खड़ंजे की हालत बद से बदतर हो चुकी है। करीब डेढ़ दशक पहले इसे बनाया गया था, लेकिन दोबारा किसी ने इसकी सुध नहीं ली। खड़ंजा जगह-जगह से उखड़ चुका है। बरसात में यह कीचड़ व गड्ढों से पट जाता है, जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मार्ग को बनवाने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ किमी लंबा खड़ंजा पिंडोरिया-पिच मार्ग से शुरू होकर पूरे कालीदास तक जाता है। इसी मार्ग से पूरे गुल्लौरी का पुरवा और पूरे चंडिकामणि तिवारी का पुरवा, कुटी, अरसनी का पुरवा जैसे कई मजरे आपस में जुड़ते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती और बीमार व्यक्तियों के लिए इस बदहाल रास्ते से गुजरना किसी संघर्ष से कम नहीं है।
गांव के शिव प्रसाद यादव ने बताया कि बरसात में तो सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ में फिसलकर कई बार बच्चे चोटिल हो चुके हैं। सालिकराम कश्यप ने बताया कि गर्भवती और बुज़ुर्गों को अस्पताल ले जाने में बड़ी दिक्कत होती है। एंबुलेंस तक गांव के अंदर नहीं आ पातीं।
विज्ञापन

गौरव ने कहा कि कई अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। अब हम चुप नहीं बैठेंगे। राम पियारे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अबकी बार सड़क नहीं बनी तो हम किसी भी नेता को गांव में नहीं घुसने देंगे।
पिंडोरिया ग्राम प्रधान कुशमा ने बताया कि मार्ग का बजट न होने के कारण नहीं बनाया जा सका। उच्च अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। विधायक व एमएलसी को भी मार्ग बनवाने का प्रस्ताव दिया गया है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। बीडीओ से मार्ग बनवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें