फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रानीगंज व पिछूती में 19 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 13 Jun 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। थौरी बिजली उपकेंद्र के रानीगंज और पिछूती में मंगलवार की रात से बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। करीब 19 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रानीगंज निवासी व्यवसायी शुभम शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे ही ट्रिपिंग हुई। इसके बाद रातभर लाइट गायब रही। रानीगंज के आसपास अन्य कई मोहल्ले में लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। मुसाफिरखाना के एसडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछूती में हवा से खंभा टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंटरपोलिंग से बाधित रही बिजली
भीषण गर्मी में लटक रहे तारों को सहारा देने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से इंटरपोलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को पीथीपुर उपकेंद्र के ककवा आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं पूरबगांव कलवारन का पुरवा निवासी महेश जायसवाल ने शिकायत की है कि उनके गांव में मंगलवार की शाम से ही आपूर्ति बाधित है। जेई पंकज सिंह ने बताया कि इंटरपोलिंग के चलते कुछ क्षेत्रों में दिक्कत हुई है। अन्य जगहों पर पता कराया जा रहा है। महोना बिजली उपकेेंद्र के बाबागंज, रसूलपुर, पूरे भरथा आदि गांव में मंगलवार की शाम से ही लोगों ने लो वोल्टेज की शिकायत की। वहीं जेई सुरेश कुमार ने बताया कि रात को फाल्ट ठीक कर लिया गया था, बुधवार दोपहर के समय बाबागंज क्षेत्र में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसमें फाल्ट के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें