फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महाराणा प्रताप की जयंती पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश

Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। महाराणा प्रताप की जयंती नौ मई को समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। एडीजी पीयूष मोर्डिया ने एसपी को पत्र भेजकर चुनाव के दौरान आयोजित हो रहे जयंती समारोह में विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


एडीजी ने परंपरागत आयोजनों को ही मंजूरी देने का निर्देश दिया है। एडीजी ने छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेने व जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च कराने को कहा है। महाराणा प्रताप के प्रतिमा स्थल पर पहले से पुलिस बल तैनात करने, अभिसूचना तंत्र को सक्रिय करने व शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने को कहा है। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि महाराणा प्रताप की जयंती व चुनाव को लेकर समुचित सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें