फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद जन प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन

अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अच्छा कार्य करने के साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने ने कहा कि जिला पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना हम सभी का संकल्प होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के संयोजक दयाशंकर यादव ने कहा कि गांव की सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी से जमीनी तौर पर विकास कार्य हो सकेगा। अभिनंदन कार्यक्रम में डीडीसी अभिषेक चंद्र कौशिक, कृष्णा चौरसिया, जगन्नाथ पांडेय व ब्लॉक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें