फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जागरूक कर लगाएं कोविड टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना की संभावित थर्ड वेव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। बुधवार सुबह डीएम अरुण कुमार ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को सभी अस्पतालों को सुविधा व संसाधन से लैस करते हुए संभावित संक्रमित मिलने पर बेहतर उपचार कराने को कहा। डीएम ने मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर जाकर जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव तथा लक्षणों के विषय में जागरूक करने के साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिन्ह्ति कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने संभावित संक्रमितों का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर तथा लक्षणों का विवरण समेत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। सीएमओ से प्रतिदिन जांच के लिए भेजे जाने वाले सैंपल व टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत कई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें