अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यालय में मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पांच जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तैयारियों पर चर्चा कर कार्यक्रम को भव्य बनाने की रुपरेखा तैयार की गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संगठन के कार्यालय पर हुई। बैठक में पांच जनवरी को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन की वर्ष 2024 के लिए निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 5 जनवरी को 11 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, महासचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश तिवारी, अरविन्द सिंह, सुशील कुमार तिवारी, अमित पांडेय, संजय सिंह व नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्रीराम सरोज, महासचिव मोहम्मद इस्लाम, कोषाध्यक्ष शिवभान सिंह आदि मौजूद रहे।