फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूसरे दिन दाखिल हुए आठ नामांकन, आज होगी जांच

Wed, 20 Dec 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय तहसील परिसर में बार एसोसिएशन अमेठी के चुनाव को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल की निगरानी चल रहे निर्वाचन कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की खरीद के साथ ही दाखिला भी हुआ। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश मिश्रा और शिव मूर्ति तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद के लिए बृजेश कुमार पांडेय और सुरेश चंद्र वर्मा ने नामांकन पत्र जमा किया। उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र नाथ शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनूप कुमार श्रीवास्तव जूनियर उपाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र कुमार गुप्ता और जूनियर सदस्य के लिए अफसर हुसैन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इससे पहले सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 15 नामांकन किए गए थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच सुबह दस बजे से 2 तक की जाएगी। 21 दिसंबर को नाम वापसी 2 बजे तक होगी। 26 दिसंबर को दस बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा तथा 2:30 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें