फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण को शुरू हुई ई-चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन अवधि में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देश पर सोमवार से ई-चौपाल कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन चार ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में केंद्रीय मंत्री ने लोगों के समस्याओं की सुनवाई करते हुए अफसरों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करने तथा मास्क का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

मार्च माह से घोषित लॉकडाउन के बाद से संसदीय क्षेत्र नहीं आ पाने के चलते लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के लिए अमेठी सांसद/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिला प्रशासन के सहयोग से ई-चौपाल कार्यक्रम कराने की योजना बनाई है। कवायद के तहत सोमवार को प्राथमिक स्कूल शहबाजपुर, बलभद्रपुर, दुलापुरखुर्द व भीखीपुर में हाईटैक संचार के माध्यम से ई-चौपाल आयोजित की गई।
इसमें केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्या जानी। ग्रामीणों की ओर से संवाद के दौरान प्रमुख रुप से नाली, खड़ंजा, रोजगार, ऋण दिलाने व आवास समेत कई समस्याएं उठाई गई। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेेकर अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

ई-चौपाल में संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करने तथा मास्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की अपील करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को सात दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस दौरान डीएम अरुण कुमार, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ प्रभुनाथ, डीपीआरओ श्रेया मिश्र व एसडीएम महात्मा सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि एक सप्ताह तक प्रतिदिन चार ग्राम पंचायतों में ई-चौपाल कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें