फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी जिला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जिला अस्पताल में सोमवार से डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू हो गया। जिले में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ होने से अब जिले के लोगों को अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी होगी। किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस के लिए सिर्फ एक रुपये की पर्ची बनवानी पड़ेगी।
विज्ञापन

किडनी की समस्या से परेशान रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ डीएम अरुण कुमार ने किया। यूनिट का शुभारंभ होने से जिलेवासियों को अब डायलिसिस कराने के लिए अन्य जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शासन की स्वीकृति के बाद जिले में डायलिसिस की छह मशीनों की आपूर्ति पिछले दिनों ही हो चुकी थी।
नए भवन में जिला अस्पताल का संचालन शुरू होने के बाद सीएमओ ने सप्ताह भर के भीतर दो यूनिट को नियत कक्ष में स्थापित करा दिया। सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नियमावली के तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के अंतर्गत डायलिसिस यूनिट तैयार की गई है। अभी दो यूनिट का संचालन कराया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य चार यूनिट का भी संचालन कराया जाएगा। इसमें से पांच यूनिट सामान्य मरीजों तो एक यूनिट हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

डायलिसिस कराने के लिए मरीजों को सिर्फ एक रुपये का पर्चा बनवाना पड़ेगा। उसके अलावा मरीज को एक भी रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। गौरतलब होगा कि अब तक डायलिसिस के लिए जिले के लोगों को पड़ोसी जिलों की दौड़ लगाने के साथ ही एक बार डायलिसिस कराने के लिए तीन से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे।
कोलकाता की कंपनी कर रही संचालन
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि डायलिसिस यूनिट का संचालन कोलकाता की कंपनी स्केप संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। संचालन में दो टेक्नीशियन, एक स्टाफ नर्स व एक वार्ड ब्वाय कंपनी की ओर से रहेंगे। विभाग की ओर से एक एमडी मेडिसिन की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है। इसका संचालन सुबह सात से दस बजे तक, 11 से तीन बजे तक तो शाम को चार बजे से रात आठ बजे तक तीन चक्र में होगा।
पहले दिन चार मरीजों की हुई डायलिसिस
सीएमओ ने बताया कि शुभारंभ के दिन सोमवार को चार मरीजों का डायलिसिस किया गया। इसमें अमेठी के कोरारी गिरधरशाह निवासी 64 वर्षीय सुरेंद्र बहादुर सिंह, हबीब नगर कस्बा अमेठी के 78 वर्षीय जुबैर अहमद, गौरीगंज के पचेहरी की 60 वर्षीय सुंदरा रानी तथा अमेठी के विशेषरगंज निवासी 27 वर्षीय रवींद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें