फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

215 दिन बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 के चलते 214 दिनों से बंद चल रहे सभी बोर्डों के माध्यमिक स्कूल सोमवार से खुल गए। छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाया जा सके इसके लिए न सिर्फ कक्षा में उचित दूरी पर बैठाया गया बल्कि कॉलेज में प्रवेश से पहले मुख्य द्वार पर उनका थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन भी किया गया।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 241 माध्यमिक कॉलेज, संस्कृत बोर्ड के 10 कॉलेज, सीबीएसई के 22 व आईसीएसई का एक कॉलेज संचालित होता है। इन कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। कोरोना का प्रारंभ होने से पूर्व इन विद्यालयों में 17 मार्च से अवकाश हुआ था। अवकाश के बाद विद्यालय खुलते इसके पहले कोरोना के चलते लॉकडाउन की स्थिति उम्पन्न हो गई।
लॉकडाउन में कुछ दिन लगातार बंद रहने के बाद विद्यालय खुले भी तो सिर्फ शिक्षकों के लिए। इस बीच शासन ने सभी बोर्ड के माध्यमिक कॉलेजों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्देश दिया। पहले चरण में सुबह 8:50 से 11:30 बजे तक कक्षा नौ व 10 तो अपराह्न 12 बजे से तीन तक कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को अभिभावकों के सहमति पर बुलाकर कक्षा संचालन शुरू करने को कहा था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी विद्यालय खुले। विद्यालयों में गेट पर ही बच्चों से उनके अभिभावकों की ओर से दिया गया सहमति पत्र लेने, हाथ सैनिटाइज करने व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। थर्मल स्क्रीनिंग की जांच व सैनिटाइजेशन के बाद अंदर पहुंचे बच्चों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक दूसरे से काफी दूरी पर बैठाया गया।
हालांकि पहले दिन सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 10 से लेेकर 25 प्रतिशत तक ही रही। कॉलेजों में गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्था की गई या नहीं इसकी जांच के लिए डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने कई कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील शुक्ल ने बताया कि उनके यहां पहली पाली में कक्षा नौ के पंजीकृत 235 बच्चों में से 10 व कक्षा 10 के पंजीकृत 320 में से 18 तो दूसरी पाली में कक्षा 11 के पंजीकृत 325 में से 28 व कक्षा 12 के पंजीकृत 315 में से 32 विद्यार्थी कॉलेज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें