फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा हुआ वैक्सीनेशन का फाइनल ड्राई रन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में पहले से निर्धारित 32 स्थानों पर सोमवार को कोरोना वैक्सीन का फाइनल ड्राई रन किया गया। सभी प्वाइंट पर 15-15 लोगों को सांकेतिक रूप से वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान एक से लेकर चार प्वाइंट पर होने वाली पूरी कार्रवाई नियामनुसार पूरी की गई।
विज्ञापन

पांच जनवरी को जिले के छह सीएचसी केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाने का रिहर्सल किया गया था। सोमवार को जिले के 32 प्वाइंट पर वैक्सीन लगाने का फाइनल ड्राई रन आयोजित किया गया। वैक्सीन लगाने के लिए पहले से सभी केंद्रों पर 15-15 लोगों को सूचीबद्ध किया गया था।
सुबह दस बजे सभी प्वाइंट पर वैक्सीन लगाने का रिहर्सल शुरू कर दिया गया। प्वाइंट पर पहुंचे नामित लाभार्थियों को केंद्र पर मौजूद प्रथम वैक्सीनेशन अफसर ने सूची से सत्यापन करने के बाद उन्हें प्रतीक्षालय में बैठाया गया। इसके बाद वैक्सीनेशन कक्ष में एक-एक लाभार्थी को भेजा गया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कक्ष से निकलने वाले लाभार्थी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। 30 मिनट के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। इस दौरान सभी प्वाइंट पर नामित नोडल अफसर केंद्र पर मौजूद रहकर फाइनल ड्राई रन कार्यक्रम नियमानुसार पूर्ण कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने सभी प्वाइंट का जायजा लिया। बताया कि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। पूरा कार्यक्रम नियमानुसार संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें