फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं को लेकर दवा व्यापारी एकजुट

Sun, 25 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में हुई। मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक स्वर से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि यदि गलत ढंग से परेशान किया जाएगा, तो हम लोग मेडिकल स्टोर बंद कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि
विज्ञापन

मेडिकल एसोसिएशन सुल्तानपुर के जिला महामंत्री योगेश बरनवाल ने कहा कि गलत ढंग से मेडिकल स्टोर संचालकों को परेशान किया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा। आलोक पांडेय ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों को परेशान किया गया तो प्रांतीय नेतृत्व एवं अन्य जनपदों के मेडिकल स्टोर संचालक अमेठी के मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ खड़े मिलेंगे।
बैठक के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। मेडिकल एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्ष अजय अग्रहरि ने कहा कि फर्जी आईजीआरएस डालकर औषधि विक्रेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान पवन कुमार, दीपचंद्र कसौधन, अशोक कुमार, कमरुल, आनंद अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें