फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घरेलू गैस संकट बरकरार, एजेंसियों पर लंबी कतारें

Tue, 31 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित ​शिवांशू गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के मुकाबले कम आपूर्ति होने से गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन





जनपद की 32 गैस एजेंसियों से करीब चार लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। बीते दो दिनों के आंकड़े स्थिति की गंभीरता दिखाते हैं। रविवार को 10,218 बुकिंग के मुकाबले केवल 1,641 उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिला, जबकि शनिवार को 11,230 बुकिंग के सापेक्ष महज 3,092 को आपूर्ति हो सकी।


सोमवार को गौरीगंज स्थित एक एजेंसी पर स्टॉक खत्म होने से उपभोक्ता खाली हाथ लौटे, वहीं कुछ एजेंसियों पर रसीद देकर बाद में सिलिंडर देने की बात कही गई। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता भी समय पर डिलीवरी न मिलने से परेशान हैं। कई लोगों का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहा, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




हालांकि पूर्ति विभाग गैस की कमी से इन्कार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपूर्ति की जा रही है और केवाईसी अधूरी होने या तकनीकी कारणों से देरी हो सकती है।


जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर केवाईसी पूरा कराने और अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें