जामों ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्याक्रम में सेना में बलिदान हुए परिजनों को सम्मानित करते विधायक
जामों। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण सेवा संस्थान का 12वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक मिलन, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सैनिक देश सेवा में समर्पित रहते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा। समारोह में सुशीला देवी, सुधा पांडेय, रागिनी सिंह समेत पांच महिलाओं को अंगवस्त्र और घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सैनिकों से संबंधित सुविधाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सूर्यबली सिंह ने सेना के नियमों पर प्रकाश डाला। संस्थान के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, शोभनाथ तिवारी, प्रेम कुमार मिश्र, उमाशंकर, विजय प्रताप सिंह और राजकुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।