फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धोखाधड़ी में दस्तावेज की जांच शुरू

Fri, 21 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एसबीआई की विभिन्न शाखाओं से करीब 6.40 करोड़ रुपये के एक्सप्रेस क्रेडिट ऋण में धोखाधड़ी के आरोपों की जांच दस्तावेज के सत्यापन तक पहुंच गई है। बैंक ने पुलिस को ऋण खातों का विवरण, कथित नियुक्ति पत्र, वेतन परची, फॉर्म-16, बैंक स्टेटमेंट और कर्मचारियों की सूची समेत कई कागजात सौंपे हैं। पुलिस इनका मिलान कर नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में एसबीआई अमेठी शाखा के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन




बैंक की आंतरिक जांच के अनुसार राजीव गांधी पॉलीटेक्निक मुसाफिरखाना और ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के नाम से कथित नियुक्ति पत्र, वेतन परची और फॉर्म-16 तैयार कराए गए। इन्हें कर्मचारी होने के प्रमाण के तौर पर प्रस्तुत कर एक्सप्रेस क्रेडिट ऋण लिया गया। बैंक का दावा है कि सत्यापन में कई दस्तावेज फर्जी पाए गए। कुछ खातों में शुरुआती किस्तें जमा करने के बाद भुगतान बंद हो गया और खाते एनपीए हो गए।


एसबीआई अमेठी शाखा से जुड़े 11 खातों में करीब 1.36 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत होने की जानकारी सामने आई है। बैंक के अनुसार अलग-अलग शाखाओं के 64 खातों में करीब 6.40 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई। पुलिस अब शाखाओं और खातों का विवरण जुटा रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि बैंक से मिले दस्तावेज का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन





धोखाधड़ी में संस्थान का कार्यालय सील
मुसाफिरखाना। एसबीआई के ऋण खातों के माध्यम से 6.40 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने राजीव गांधी पॉलीटेक्निक संस्थान के मुख्य कार्यालय कक्ष को सील कर दिया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। 18 अगस्त को एसबीआई अमेठी के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर संस्थान के प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचक इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संस्थान पहुंची। नामजद आरोपियों में कोई नहीं मिला। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने के लिए कार्यालय सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें