फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में प्रिंसराज अव्वल

Fri, 21 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भालेसुल्तान शहीद स्मारक की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में दमखम लगाते प्रतिभागी।-संवाद
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक। कादूनाला से थौरी तक आयोजित आठ किलोमीटर मैराथन दौड़ में अयोध्या के सगे भाइयों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में दबदबा बनाया। प्रिंसराज यादव प्रथम और कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



अयोध्यानगर भादर के सचिन चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रिंसराज ने 29 मिनट में आठ किमी की दूरी पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। कुलदीप ने भी 29 मिनट में दौड़ पूरी की, हालांकि वह प्रिंसराज से पीछे रहे। सचिन चौरसिया ने 32 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने विजेता धावकों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने प्रिंसराज यादव को 15 हजार, कुलदीप यादव को 10 हजार और सचिन चौरसिया को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल 50 अन्य प्रतिभागियों को भी 500-500 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक शेषनाथ (चिन्नू) ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें