फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएम ने बात कर मरीजों से टटोली स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज

Sat, 23 Mar 2024 04:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। एकाएक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची डीएम निशा अनंत ने दवा लेकर जा रहे दिव्यांग बड़कऊ का हालचाल लिया। पूछा कि अस्पताल में दवा पैसे से मिली है या निशुल्क। जवाब मिला कि दवा का पैसा नहीं पड़ा है। डीएम ने ओपीडी से लेकर प्रसव कक्ष तक का हाल देखा। अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा से कई अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। डीएम ने इससे पहले गो आश्रय स्थल मंगरौरा का निरीक्षण किया। गायों को हरा चारा, भूसा व पशु आहार दिए जाने के बारे में केयरटेकर से जानकारी ली। नियमित रूप से गायों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। गोशाला के चारों ओर खाई पर जाली लगवाने तथा गर्मी को देखते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त छांव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जाफरगंज मंडी में स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर गेहूं खरीद के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने क्रय केंद्र पर कांटा, छान्ना, नमी मापक यंत्र, बोरे आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें