फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला बार एसो. के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन

Sat, 20 Jan 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन व महामंत्री पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अन्य पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। रविवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार का कार्यक्रम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता राम शंकर शुक्ल की मौजूदगी में कराई गई। अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, ऑडीटर, प्रशासनिक सचिव, पुस्तकालय सचिव, मध्यम उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 22 पदों पर नामांकन पत्र दाखिल हुआ। अध्यक्ष पद के लिए केवल प्रसाद शुक्ल, गिरिजा बक्श सिंह व जर्नादन प्रसाद शुक्ल, महामंत्री पद पर शैलेश शुक्ल व अभिनेश शुक्ल ने पर्चा जमा किया। अन्य 20 पदों पर सिर्फ एक-एक अधिवक्ता ने नामांकन पत्र जमा किया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व रविवार को वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।
नामांकन पत्र वापसी के बाद एक पद पर एक अधिक नामांकन होने की दशा में 24 जनवरी को मतदान व मतों की गणना होगी। चुनाव में 164 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष व महामंत्री पद को छोड़कर अन्य पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें