फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक क्विंटल गेंदे के फूल से सजेगा हनुमान गढ़ी धाम

Sat, 20 Jan 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। आयोजकों की ओर से फूलों समेत अन्य सजावट के सामान के आर्डर दिए गए हैं।शहर स्थित हनुमानगढ़ी धाम 22 जनवरी को पूरी तरह लाइट और फूलों से सजाई जाएगी। हनुमानगढ़ी धाम समिति के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, आनंद कुमार बरनवाल की ओर से तैयारियां जा रही है। अनूप अग्रहरि ने बताया कि हनुमान गढ़ी मंदिर को एक क्विंटल से अधिक गेंदा के फूलों से सजाया जाएगा। अशोक की पत्तियों के अलावा अन्य फूल लगाए जाएंगे। धाम परिसर में स्थित राम दरबार के मंदिर को सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को झालर एवं लाइट से सजाया जाएगा। सुबह सुंदरकांड पाठ के साथ शाम को महाआरती का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सिद्ध पीठ कालिकन धाम, देवीपाटन मंदिर, गायत्री मंदिर, काली माता मंदिर, श्रीमद् परमहंस आश्रम टीकरमाफी स्थित हनुमानगढ़ी धाम एवं स्वामी परमहंस मंदिर, दुख हरण नाथ धाम, मुकुट नाथ धाम, जगेश्वर धाम, दुर्गंन भवानी समेत अन्य मंदिरों को सुसज्जित करने एवं कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

बज रही रामधुन
शहर स्थित अमर ज्योति मंडल के नितिन अग्रवाल ने बताया कि भव्य गेट के साथ ही माइक साउंड लगाए गए हैं जिस पर 24 घंटे रामधुन बज रही है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को बैंड के साथ ही भंडारे एवं अन्य का आयोजन किया गया है। चामुंडा ग्रुप की ओर से डीजे के साथ भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अंबे ग्रुप, अन्नपूर्णा ग्रुप, गायत्री मंडल आदि की ओर से भव्य गेट तैयार करने के साथ ही अन्य तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें