फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीडीसी 24.58 तो प्रधान के लिए 69.96 प्रतिशत पड़े वोट

Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के थौरी गांव में वोट देने के बाद स्याही दिखाते मतदाता। -संवाद
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/जगदीशपुर/तिलोई। जिला पंचायत वार्ड संख्या तीन और तिलोई ब्लॉक की अगौना ग्राम पंचायत में प्रधान पद का उपचुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा में हुआ। मतदान खत्म होने तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 24.58 तो ग्राम प्रधान पद के लिए 69.96 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सात बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके पहले सभी प्रत्याशियों के एजेंट मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी ने सभी का परिचयपत्र बनाते हुए उन्हें मतदान केंद्र पर मौजूद रहने के नियम व कायदे बताए। पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्र के बाहर व भीतर की व्यवस्था को संभाला था। प्रत्येक मतदाता की पहचान करने के बाद ही मतपत्र दिया गया।

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या तीन में मुसाफिरखाना तहसील में 29,326 और जगदीशपुर तहसील में 15,331 मतदाता रहे। मुसाफिरखाना में 7,897 तो जगदीशपुर में 3,132 मतदाताओं ने देर शाम तक मतदान किया। तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने बताया कि बेहद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक 24.58 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ तिलोई ब्लॉक की अगोना ग्राम पंचायत में प्रधान चुनने के लिए लोग सुबह से ही मतदान केंद्र पर कतार में दिखे। तेज धूप होने के बावजूद मतदाता डटकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। 2,077 मतदाताओं में से 1,453 ने मतदान किया। इस तरह 69.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों पदों के उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 78 बूथ बनाए गए थे जिनमें 74 बूथ जिला पंचायत सदस्य और चार बूथ ग्राम प्रधान पद के शामिल हैं। मतगणना 21 फरवरी को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें