गौरीगंज (अमेठी)। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अस्पताल में मरीजों को घंटों इंतजार के बाद डाॅक्टरों से परामर्श और जांच का नंबर लग रहा है। इससे मरीज व तीमारदार दोनों परेशान हो रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सक उपचार के बाद दवा के साथ बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 878 मरीजों ने पंजीकरण कराया है। डाॅक्टर से परामर्श लेने के बाद 345 मरीज बुखार के सामने आए हैं। डायरिया से ग्रसित कम गंभीर मरीजों का दवा से सुधार हो रहा है। डाॅ. पीतांबर कनौजिया ने बताया कि प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मरीज डायरिया के सामने आ रहे हैं। रोग की गंभीरता कम होने से दवा से सुधार हो रहा है। जबकि पैथालॉजी विभाग में प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया जाता है। इनमें लगभग 10 से 15 मरीजों में टायफायड के लक्षण मिलते हैं।
बोले सीएमएस
अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में इजाफा करने का प्रयास जारी है। किसी मरीज को कोई परेशानी न हो। । ओपीडी में 878 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। जिसमें 345 मरीज बुखार के मिले हैं।
डॉ. बीपी अग्रवाल
सीएमएस संयुक्त जिला अस्पताल
गौरीगंज अमेठी