फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्राफ के घर से नकदी व सोना चोरी

Tue, 13 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित मैरिज लॉन में पुत्री के विवाह में शामिल हुए सराफा व्यवसायी के मकान को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर 2.50 लाख रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिया। स्थानीय थाने के पांडेयपुर मजरे सरायभागमानी गांव निवासी सुरेश कुमार सोनी प्रतापगढ़ के राजापुर अठेहा में सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को सुरेश की पुत्री काजल का विवाह शहर स्थित कान्हा मैरिज हॉल में था। देरशाम परिवार समेत सुरेश पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात में छत के रास्ते मकान में घुसे। चोरों ने नकदी समेत कीमती सामना चोरी कर लिया।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार को सुरेश घर पहुंचे तो कमरे का आलमारी का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। चोरी के बाद पीडि़त ने मामले की सूचना पुलिस के साथ परिजन व ग्रामीणों को दी। सर्राफ के मकान में चोरी होने की बात सार्वजनिक हुई तो मकान के पास भीड़ लगने लगी। मकान के साथ आस-पास का निरीक्षण कर घटना के खुलासे की कोशिश में जुटी है।
पीड़ित सुरेश ने बताया कि मकान में मौजूद आलमारी में ढाई लाख रुपये नगद के साथ 140 ग्राम सोना व तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चोरी हुआ है। मकान के आस-पास सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से जांच में पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। एसएचओ अखंड देव मिश्र ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही चोरों को सामान समेत गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें