फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: देवोत्थानी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Tue, 12 Nov 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। देवोत्थानी एकादशी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। देवोत्थानी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन



मान्यता है कि एकादशी व्रत रखने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। देवोत्थानी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य फिर शुरू हो जाएंगे। सहालग को लेकर फिर बाजारों में रौनक लौट आई है। जिले में 14 दिसंबर तक विवाह होंगे। लोग विवाह के लिए आभूषण, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। कुछ लोगों ने सहालग को लेकर पहले से सामानों की बुकिंग कर रखी है।

वे मंगलवार से सामानों की डिलीवरी लेंगे। कपड़ा व्यापारी अखिलेश शुक्ल ने बताया कि इस बार दशहरे के बाद से अब तक बाजार की चमक लगभग कायम है। सहालग की वजह से अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



तुलसी विवाह का भी विधान
देवोत्थानी एकादशी पर तुलसी विवाह का भी बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का माता तुलसी के साथ विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह संपन्न करवाने से कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही तुलसी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। शादीशुदा जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं।




बुक हो चुके हैं मैरिज हाल
गौरीगंज सहित जिले की छोटी-बड़ी बाजारों में स्थित जिले के सभी मैरिज हाल बुक हो चुके हैं। 12 नवंबर से दिसंबर तक सभी मैरिज हाल का एक जैसा हाल है। जो लोग मैरिज हाल नहीं बुक करा पाए हैं, वे टेंट के सहारे हैं। मैरिज हाल संचालक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि दिसंबर तक 18 लग्न हैं। सभी तिथि में मैरिज हाल बुक है।




विवाह के शुभ मुहूर्त
पंडित कपिल देव मिश्र ने बताया कि विवाह में शुभ मुहूर्त सबसे महत्वपूर्ण होता है। शुभ मुहूर्त में किया गया विवाह अखंड होता है और वैवाहिक जीवन हमेशा सुख, समृद्धि, संपन्नता और प्रेम से भरा रहता है। इसलिए विवाह पंचांग अनुसार शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। नवंबर की 12, 22, 23, 26, 27 तारीख तथा दिसंबर की 6, 7, 11, 14 तारीख को विवाह व मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शुभ मुहूत रहेगा। इसके बाद 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास रहेगा। मलमास के दौरान शुभ कार्यों पर विराम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें