फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज शिवालयों में जुटेंगे श्रद्धालु

Mon, 03 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
टीकरमाफी स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सावन के पहले सोमवार पर प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मंदिर समितियों और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाए गए हैं।
विज्ञापन



गौरीगंज के प्राचीन दूधनाथ महादेव मंदिर, टीकरमाफी स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, ताला के मुकुटनाथ धाम, फुरसतगंज के पीढ़ी बाबा शिव मंदिर, मनीपुर के महामृत्युंजय धाम, बाबा झारखंडी महादेव, बाबूगंज के प्राचीन शिव मंदिर, सगरा आश्रम सहित जिले के अन्य शिवालयों में रविवार को दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

रायबरेली जनपद के विभिन्न गंगा घाटों से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये सोमवार को इन शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। एसपी सरवणन टी ने बताया कि सभी प्रमुख शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसरों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें