फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

Fri, 01 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.अमेठी के मुकुटनाथ महादेवन मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को शिवालयों में जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की। घर व मंदिरों में रुद्राभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिख रहा है। पंडितों की देखरेख में अनुष्ठान पूरा कराने में श्रद्धालु जुटे हैं।
विज्ञापन



गौरीगंज के राघीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम, अमेठी के ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, नर्मदेश्वर धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। संग्रामपुर के कालिकन धाम शिव मंदिर व गणेश देवतन मंदिर, सहजीपुर के दुखभंजननाथ धाम, भादर के दुर्गापुर स्थित शिव मंदिर, जामों के श्री शंकर बूढ़े मंदिर, जगदीशपुर, शुकुल बाजार, शाहगढ़ और मुसाफिरखाना के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।


फुरसतगंज के बाबा तपेश्वरनाथ धाम, सिंहपुर के बाबा दत्तहरेश्वर धाम, रत्नेश्वर धाम, बाबा घुइसरनाथ, आनंदेश्वर महादेव, बाबा उजियारनाथ महादेव, झारखंडेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालय व घरों में रुद्राभिषेक कराकर भगवान शिव को प्रसन्न करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन






खुले आसमान के नीचे विराजते हैं बाबा उजियारनाथ

सिंहपुर (अमेठी)। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता कस्बे में बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर के शिवलिंग के ऊपर छत नहीं है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर छत डलवाने के कई प्रयास हुए, लेकिन किसी न किसी कारण छत नहीं पड़ पाई। इसी कारण महादेव का नाम उजियारनाथ पड़ गया। श्रद्धालु बद्री मिश्र, सुशील पांडेय, श्रीकांत, रत्नाकर, गोपाल शंकर मिश्र, देवी शंकर मिश्र, मारुत आदि बताते हैं कि बाबा उजियारनाथ महादेव में श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है। सावन, पुरुषोत्तम मास व शिवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें