फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्तों ने शक्तिपीठों में की पूजा-अर्चना

Tue, 04 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. संग्रामपुर के कालिकन धाम में दर्शन करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही दुर्गन भवानी धाम, देवीपाटन धाम, कालिकन धाम और आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी धाम में दर्शन-पूजन के लिए कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। मंदिर परिसर में लगे मेले में भी रौनक रही। प्रसाद, पूजन सामग्री, फल और खिलौनों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कालिकन धाम में मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें