फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 48 घंटे से बिजली गुल, 20 हजार लोग परेशान

Tue, 04 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
बाजारशुकुल। थाने की चारदीवारी के पास लगा ट्रांसफार्मर शनिवार शाम करीब छह बजे फुंक गया। 48 घंटे बाद भी सोमवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। इससे कस्बे की करीब 20 हजार आबादी लगातार बिजली संकट झेल रही है। पेयजल संकट गहरा गया है, घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और लोग गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति ठप होने से सीएचसी की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि ओपीडी और अन्य सेवाओं के संचालन में दिक्कत आ रही है। भर्ती मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आपातकालीन सेवाएं जनरेटर के सहारे संचालित की जा रही हैं।

बिजली न रहने से होटल संचालकों, दूध विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ है। दूध और अन्य खाद्य सामग्री सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। कई दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। घरेलू कामकाज और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। ऊर्जा निगम की ओर से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सोमवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। अवर अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। ट्रांसफार्मर मिलते ही उसे लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें