राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर, शाहगढ़ में खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते बच्चे। स्रोत : स्कूल
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर शाहगढ़ में शनिवार को मिशन प्रबोधन के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने गोला फेंक, भाला फेंक, कैरम और खो-खो में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गोला फेंक में देवा द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्यांशु दूसरे और प्रियांशु मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में अमित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु ने दूसरा और देवा द्विवेदी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैरम में आर्या प्रथम, गुड़िया द्वितीय और दुर्गा तृतीय स्थान पर रहीं।
खो-खो प्रतियोगिता में अंजली, खुशी कश्यप, गुड़िया, दुर्गा, जाह्नवी और आराधना ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य राम कुमार यादव ने कहा कि मिशन प्रबोधन के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी अवसर दिया जा रहा है।
खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।