फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेंटल चेयर का उपकरण खराब, इलाज प्रभावित

Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंटल चेयर।   -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज के दंत विभाग में डेंटल चेयर से जुड़ा उपकरण खराब होने से कई आवश्यक सेवाएं ठप हो गई हैं। मशीन बंद होने के कारण दांतों की सफाई (स्केलिंग) सहित कई जांच और उपचार नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को दवा लिखकर वापस भेज रहे हैं, जबकि कई लोगों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को गौरीगंज के राम किशोर मसूड़ों से खून आने और दांतों पर जमी पपड़ी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने सफाई की सलाह दी, लेकिन मशीन खराब होने के कारण प्रक्रिया नहीं हो सकी। उन्हें दवा देकर बाद में आने के लिए कहा गया।

अमेठी के पप्पू शुक्ल ने बताया कि तेज दांत दर्द और मसूड़ों की परेशानी के इलाज के लिए जिला अस्पताल आए हैं, लेकिन उपकरण खराब होने से इलाज नहीं हो सका। अब उन्हें निजी दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराना पड़ेगा, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दंत विभाग में उपकरण खराब होने से रोजाना उपचार के लिए आने वाले कई मरीज परेशान हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें निजी क्लीनिकों में अधिक खर्च करना पड़ता है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि डेंटल चेयर के उपकरण में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। उपकरण को जल्द ठीक कराया जाएगा, ताकि मरीजों को पहले की तरह सभी दंत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें