फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में कोहरे के बीच गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में रविवार को ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और आम आवाजाही पर असर पड़ा।
विज्ञापन




घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर गौरीगंज मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिखा। सुबह वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। ठंड बढ़ने से सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल कम रही।


अवकाश होने के कारण अधिकतर लोग घरों में ही रहे। जो लोग बाहर निकले, वे चाय की दुकानों पर अलाव और भट्ठी के सहारे ठंड से बचाव करते दिखे। दिनभर लोग अलाव और ब्लोअर का सहारा लेते रहे। ठंड और कोहरे का असर रेल व बस सेवाओं पर भी पड़ा। कई ट्रेनों और बसों के संचालन में देरी दर्ज की गई। कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ था, जिससे लोगों को ठंड से राहत की उम्मीद जगी थी। शनिवार से मौसम ने फिर करवट ली। कोहरे के साथ ही ठंडी हवा चली। रविवार को कोहरा और गहरा गया। कई इलाकों में 10 मीटर तक भी साफ दिखाई नहीं दिया। बाजारों में रौनक कम रही और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, किसानों के लिए मौजूदा मौसम मिला-जुला साबित हो रहा है। किसान इस्लाल, मोबिन, रामसमुझ और कल्पनाथ के अनुसार कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें