फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी

Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रयाग रेलखंड पर बृहस्पतिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कई ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। इससे प्लेटफार्मों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:56 बजे पहुंचने वाली दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से 9:57 बजे पहुंची। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली संगम स्पेशल ट्रेन भी एक घंटे देर से आई। इसके अलावा हावड़ा मेल 12:51 बजे के बजाय 1:22 बजे, पंजाब मेल 12:19 के बजाय 1:05 बजे और जनता एक्सप्रेस 12:31 के स्थान पर 1:18 बजे पहुंची। पीआरएल ट्रेनें भी लगभग एक घंटे विलंब से चलीं।


प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि सुबह से बच्चे भूख-प्यास से परेशान हैं। अनुज ने कहा कि पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेने के बाद भी स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है। ट्रेनें लगातार लेट हैं, लेकिन सूचना पहले से नहीं दी जाती है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन से जुड़ी जानकारी समय-समय पर प्रसारित की जा रही है। तकनीकी कारणों से संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें