फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : पीएम की जनसभा में रक्षा मंत्री भी आएंगी, सीएम व राज्पाल भी होंगे शामिल

Tue, 26 Feb 2019 07:48 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
विज्ञापन
तीन मार्च को अमेठी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरवा स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी में एके-103 असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का शुभारंभ करने के बाद कौहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे में राज्य के मुख्यमंत्री व देश की रक्षामंत्री के अलावा कई बड़े नेताओं के आने की बात कही जा रही है। कोरवा के सरकारी कार्यक्रम में राज्यपाल के आने की भी चर्चा है।  
विज्ञापन


इस दौरे में पीएम मुंशीगंज कोरवा स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में करीब 12 हजार करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली एके-103 असॉल्ट राइफल की नई यूनिट की आधारशिला रखेंगे वहीं जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर स्थित कौहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। कोरवा के सरकारी कार्यक्रम में पीएम के साथ राज्यपाल राम नाईक तो जनसभा में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के आने की चर्चा है। प्रशासनिक अमले की ओर से शुरू की गई तैयारियां इस बात की पुष्टि कर रही हैं। पीएम के दौरे के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अफसरों को जारी पत्र में उपरोक्त नेताओं के दौरे की संभावना व्यक्त की गई है।

मंडलायुक्त और आईजी ने जांची प्रगति
पीएम के आगमन से पहले सोमवार को मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र और आईजी डॉ. संजीव गुप्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। दोनों अफसरों ने डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र और एसपी राजेश कुमार की मौजूदगी में कौहार में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दोनों अफसरों ने कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ प्रभुनाथ, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव और एएसपी दयाराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कसी कमर

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की सेक्टरवार बैठक कर पार्टी की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रभारी केके सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय विकास खंड के गांव नरैनी में सेक्टर संयोजक, पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। बैठक में तीन मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ है। गरीबों, महिलाओं को उनका हक मिला है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की रैली में सौ से अधिक लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। इस मौके पर वेद प्रकाश तिवारी, शंकरलाल सिंह, सत्य नारायण सिंह, राकेश बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश भदौरिया, सुनील गुप्ता, ओम प्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें