रामगंज कस्बे में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन परिजन। स्रोत ग्रामीण
अमेठी सिटी। रामगंज कस्बे में बृहस्पतिवार को विवाहिता नसीरन बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर के धम्मौर के रसूलपुर गांव निवासी नसीरन बानो का निकाह वर्ष 2021 में रामगंज कस्बे के आमीन के साथ हुआ था। बताया गया कि नसीरन का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। ससुर जमालुद्दीन और सास अलग रहते हैं, जबकि नसीरन अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। बृहस्पतिवार को बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और सास कमरे में पहुंचे तो नसीरन बानो का शव बेड पर पड़ा मिला।
इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य एकत्र करने के बाद नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की बहन असमतुल निशा निवासी परतीपुर कंधईपुर कोतवाली देहात सुल्तानपुर ने सास-ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हमीरपुर शहर में एक फास्ट फूड की दुकान पर प्रयोग किया जा रहा घरेलू सिलिंडर। संवाद
हमीरपुर शहर में एक फास्ट फूड की दुकान पर प्रयोग किया जा रहा घरेलू सिलिंडर। संवाद
हमीरपुर शहर में एक फास्ट फूड की दुकान पर प्रयोग किया जा रहा घरेलू सिलिंडर। संवाद