अमेठी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती एक अधेड़ की मौत हो गई है। इसके साथ जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 94 पहुंच गया है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 73 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
गौरीगंज कस्बा के चौक निवासी कन्हैया लाल (58) की 25 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 94 पहुंच गया है। जिले से भेजे गए 1,546 सैंपलों की रिपोर्ट रविवार को जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 73 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेट करने की कवायद की जा रही है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने जिला के लोगों कोरोना नियमों का पालन करते हुए बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।