फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ सेंटर के अस्पताल में तैनात कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी के सीआरपीएफ सेंटर में संचालित अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत सीआरपीएफ कर्मी गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने किराए के आवास में मृत पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में सीआरपीएप में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में भर्ती होने वाले बिहार प्रांत के गांव समेहटा जिला छपरा निवासी सोहबत हुसैन (35) की तैनाती इन दिनों पीपरपुर थाने के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर में संचालित अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर थी। वह ग्रुप सेंटर से बाहर प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पवर स्थित देवी प्रसाद के मकान में किराए का कमरा लेकर अकेला रहता था। गुरुवार सुबह जब सोहबत हुसैन काफी देर तक नहीं उठा तो देवी प्रसाद ने इसकी सूचना रामगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रमोद ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह मृत मिला। प्रमोद कुमार ने तत्काल पूरे प्रकरण से ग्रुप सेंटर के डीआईजी दलजीत सिंह लक्खा और एसओ पीपरपुर संतोष सिंह को दी। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके घरवालों को सूचना देने के साथ ही शव को पंचनामा के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें