फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ककवा मार्ग पर गुरुवार सुबह परिवहन निगम की बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली के गौहनिया मजरे बरियापुर गांव निवासी सोनू वर्मा (19) अपने गांव के ही साथी दिनेश वर्मा (18) के साथ गुरुवार सुबह बाइक से दूध लेने निकला था। दोनों ककवा मार्गं पर पहुंचे ही थे कि सामने से आई अमेठी डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनू व दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दोनों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस बस को कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

दोनों युवकों की मौत की सूचना सार्वजनिक होने के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। सीओ पीयूषकांत राय ने दोनों युवकों की जिला अस्पताल सुल्तानपुर में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम सुल्तानपुर में हो रहा है। परिवारीजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की जान गई
गौरीगंज। स्थानीय थाने के गौरीपुर गांव निवासी रामभवन शर्मा (40) बुधवार देर शाम साइकिल से वापस घर जा रहे थे। वे जगदीशपुर मार्ग पर विशनुदासपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। दुर्घटना में रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों से रामभवन को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए घटना की जानकारी परिवारीजनों के साथ पुलिस को दी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजन रामभवन को लेकर ट्रॉमा सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोसाईगंज थाना के गोसाईगंज बाजार निवासी रामलाल (65) बुधवार की रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहे थे।
तभी कादीपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामलाल को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें