फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद मिला नहर में कूदने वाली युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पिंडारा कारनाई गांव में दो जनवरी की शाम नहर में छलांग लगाने वाली नवविवाहिता का शव दस दिन बाद धम्मौर के पास उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों की ओर से शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पिंडारा करनाई गांव निवासी राम प्रसाद की पुत्री सरिता (21) ने दो जनवरी की देर शाम गांव के समीप से गुुुजर रही नहर में छलांग लगा दी थी। विवाहिता के पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची मुसाफिरखाना पुलिस ने नहर में खोजबीन शुरू करा दी थी।
सफलता नहीं मिलने पर दूसरे दिन सुबह गोताखोरों की टीम को नहर में उतारकर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। रविवार देर शाम सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के गांव रामापुर के समीप नहर में एक महिला का शव उतराता मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के थानों को दी। मुसाफिरखाना पुलिस परिवारीजनों को साथ लेकर मौके पर गई तो शव की पहचान सरिता के रूप में हुई। धम्मौर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें