फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र में एक युवती का शव मंगलवार सुबह प्लास्टिक की रस्सी से बंधा पेड़ से लटका मिला। शव सड़ चुका था। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के उरेरमऊ गांव के पास स्थित जंगल में हुई। मंगलवार को कुछ ग्रामीण जंगल में घुसे तो सागौन के एक पेड़ में बंधी प्लास्टिक की रस्सी के सहारे युवती का शव लटकता मिला। शव सड़ चुका था।
ग्रामीणों से मिली सूचना पर चौकीदार तुलसीराम ने पुलिस को बताया। थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव व सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि करीब 25 वर्षीय युवती कुर्ता-सलवार पहने थी। उसका शरीर सड़ चुका है। इससे माना जा रहा है कि घटना कई दिन पहले हुई होगी। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे स्पष्ट होगा कि युवती ने आमहत्या की या हत्या कर शव फंदे लटकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें