फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने टैंकर में भेजा 15 हजार लीटर सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी के हर घर को सैनिटाइज कराने के लिए राहुल गांधी ने एक टैंकर में 15 हजार लीटर सैनिटाइजर भेजा है। कांग्रेसियों ने मंगलवार को बहादुरपुर ब्लॉक के गांवों से टैंकर के जरिए सैनिटाइजेशन शुरू भी कर दिया।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से जल्द ही जिले के हर घर को सैनिटाइज कराया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 हजार लीटर सैनिटाइजर अमेठी भेजने की बात कही थी।
उनका यह वादा सोमवार शाम पूरा हुआ। सोमवार शाम दिल्ली से एक टैंकर में 15 हजार लीटर सैनिटाइजर अमेठी भेजा गया। मंगलवार से सैनेटाइजेशन का काम भी शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन

पहले दिन बहादुरपुर ब्लॉक के कासिमपुर के पूरे हकीम, नगड़ैयापुर समेत कई गांवों को सैनिटाइज किया गया। संसदीय क्षेत्र के सभी घरों को सैनिटाइज करने का काम 10 दिन में पूरा करने के लिए सभी ग्राम सभा अध्यक्षों को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम सभा अध्यक्ष बड़े गांवों में छोटे दमकल टैंकर व छोटे गांवों में छिड़काव करने वाली मशीनों से घरों को सैनिटाइज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें