फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जेल से गांव पहुंचा वारिस का शव, मचा कोहराम

Sat, 30 Nov 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस थाना क्षेत्र के कंचाना मोहल्ले में शुक्रवार को जेल में बंद युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में रात में गमगीन माहौल में शव दफना दिया गया।
विज्ञापन



जायस थाना क्षेत्र के कंचाना मोहल्ला गांव निवासी मोहम्मद वारिस दहेज हत्या के मामले में रायबरेली जिला कारागार में बंद था। बृहस्पतिवार को उसकी जेल में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। पहले बीमार होने की जानकारी देकर परिजनों को रायबरेली बुलाया गया, फिर शुक्रवार की सुबह उसकी मौत की जानकारी दी। कारागार में वारिस की मौत के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार देर शाम शव गांव पहुंचा।


बुजुर्ग पिता मोहम्मद आरिफ बाबा बिलख-बिलख कर रो रहे थे। उसकी मां इस्लामुन निशा की करुण वेदना संग आसपास मौजूद लोग गमगीन हो गए। मां रोते हुए सिर्फ यही कहती है कि पहले बेटे को फर्जी केस में जेल भेज दिया, अब उसकी हत्या कर दी। बहन रूबी, रूही व तब्बसुम निशा तो भाई के शव से लिपट कर रो रही थीं। भाई वाहिद, शाहिद व यासीन बड़े भाई की मौत से गमगीन हैं। देर रात पुलिस की मौजूदगी में शव दफना दिया गया। प्रभारी एसओ शस्त्रजीत ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन



मामले की जांच कराने की मांग
मोहम्मद वारिस की मौत के बाद पिता मोहम्मद आरिफ बाबा ने बेटे की हत्या करने का मौखिक आरोप लगाया है। प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है। कहा कि पहले उसे बेटे के बीमार होने की जानकारी दी गई। जब वह जेल पहुंचे तो उसे बेटे के फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की बात बताई गई। कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। कहा कि वह जल्द ही इस मामले की लिखित शिकायत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें