फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sun, 12 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के मेढ़ौना गांव में शुक्रवार रात विमल कुमार पासी (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। उसकी मौत हादसे में हुई या फिर कोई और मामला है, इसकी तहकीकात पुलिस कर रही है। हालांकि विमल के घरवालों ने न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही तहरीर दी है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार विमल शुक्रवार रात अचानक घर से लापता हो गया था। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि वह सड़क किनारे घायल पड़ा है। जब तक लोग पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विमल के शरीर पर कई जगह रगड़ के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों ने इसे संदिग्ध हालात में मौत बताया है, मगर अभी तहरीर नहीं दी गई है।



ग्रामीणों ने बताया कि विमल मेहनत-मजदूरी कर अपनी वृद्ध मां और पांच वर्षीय बेटे का भरण-पोषण करता था। दो वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद से वह परेशान रहता था। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें